सात ग्रह. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo. Читать онлайн. Newlib. NEWLIB.NET

Автор: Massimo Longo E Maria Grazia Gullo
Издательство: Tektime S.r.l.s.
Серия:
Жанр произведения: Зарубежное фэнтези
Год издания: 0
isbn: 9788835422433
Скачать книгу
विजय प्राप्त की थी, लेकिन चार ग्रहों के गठबंधन द्वारा भड़की हुई बगावत के कारण वह उन पर से लगातार नियंत्रण खोता रहा था, जिन का लक्ष्य कक्षाओं में उनकी नजदीकी की वजह से आसान हो गया था।

      अन्तरिक्ष यान बिलकुल ठीक समय पर ज़मीन पर उतरा। मुख्यालय में आपूर्तियाँ आवंटन के लिए पहले से ही तैयार कर ली गई थीं। रुएग्रा ने केवल मैस्टिगो से बात करने के लिए ज़मीन पर कदम रखा, जो कि स्थानीय राज्यपाल था। जनरल उस विशेष एविक को पसंद नहीं करता था, लेकिन स्थानीय जनता पर उसका अच्छा प्रभाव था। वह कैरिमिया के मुख्य क़बीलों में से एक कबीले से था।

      एविक विशाल, स्लेटी-हरे रंग के सरीसृप थे, जो अपने गठीले और मजबूत पिछले पैरों पर चल सकते थे। वे एनिकों से थोड़े से छोटे थे तथा उनके चेहरों को छोडकर उनका बाकी पूरा शरीर शल्कों से ढका हुआ था। उनके अर्ध-अंडाकार चेहरे, कानों तक खिंचे हुए थे और आधी घंटी का आकार बनाते थे। उनके गालों में एक भी हड्डी नहीं थी, और उनकी साँप जैसी नाक, मुश्किल से ही नज़र आती थी। वे आक्रामक थे, और विशेष बुद्धिमान न होने के बावजूद यह एकमात्र जातीय समूह था, जो संख्याबल तथा ताकतवर होने के कारण सत्ता के लिए एनिकों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता था। वे एक लंबी रेशमी बंडी पहनते थे, जो उनके घुटनों तक को ढक लेती थी और वह थोड़े से बटनों द्वारा सीने पर बंद की जाती थी। उनका समर्थन पाने के लिए रुएग्रा ने उनमें से एक को बोनोबो का राज्यपाल बना दिया था।

      सरकारी भवन में काँच के विशाल कक्ष में, जहां से अद्भुत उष्णकटिबंधीय दृश्यावली का नज़ारा दिखता था, यहीं जनरल का भव्य स्वागत किया गया। यह एक सुहानी रात थी और आकाश छल्लों के प्रतिबिंबों द्वारा रौशन हो रहा था।

      रुएग्रा काँच के पार देख रहा था, जिसमें उसी का प्रतिबिंब दिख रहा था।

      उसके मजबूत शरीर का रंग, जो केंचुली से ढका हुआ था, अपने आसपास के परिवेश के