चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎. Amy Blankenship. Читать онлайн. Newlib. NEWLIB.NET

Автор: Amy Blankenship
Издательство: Tektime S.r.l.s.
Серия:
Жанр произведения: Ужасы и Мистика
Год издания: 0
isbn: 9788835427186
Скачать книгу
मलाची के परिवार को तबाह करने की उसकी योजना पर पूरी तरह खरा उतरता था। वह इच्छाधारियों को रेवेन से क्यों बचाता? ज़्यादा से ज़्यादा जो वह कर सकता था, कि वह भूख मिटाने के लिए इन्सानों को न मारे, कि यदि वह न चाहता तो वह किसी को कोई नुकसान न पहुंचाता। यह उसकी ग़लती नहीं थी कि रेवेन ने इसके बजाय मौत की सज़ा देने का विकल्प चुना था।

      केन ने सिर्फ एक ही बार इसमें हिस्सा लिया था, जब रेवेन ने पहली बार किसी को मारा था। लड़के के मुर्दा जिस्म को पिशाचों के निशानों के साथ छोडने से पहले, जो इन्सानों को आसानी से नज़र आ सकते थे, उसने उसे पकड़ लिया । अपनी प्रजाति को गुप्त रखना उसकी आत्मरक्षा का एक गहरा राज़ था और वह इस राज़ को रेवेन को बताना भूल गया था। फिर केन ने उसे दिखाया कि दांतों के निशानों को काट कर साधारण परपीडक हत्या की तरह कैसे दिखाया जाए।

      रेवेन अपने शिकारों को मार कर मून डांस के नजदीक इस तरह रखता था कि वह अधिकारियों को मिल जाए। यह बेहतरीन इंतजाम था। अधिकतर पिशाच जन्मजात बुरे थे, तो केन ने अपनी मृत ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा कातिलों के बीच बिताया था। इस लड़के को मारते देखना उसकी जाति के लिए स्वाभाविक था।

      अगर मौत का यह जश्न देखने के लिए सिन जाग जाता, तो वह रेवेन को मार कर या उसे क़ब्र में बंद कर के दुनिया को इस दुर्भाग्य से छुटकारा दिला देता। अब जबकि केन ने ऐसी सज़ा का अनुभव ले लिया था, तो वह एक त्वरित मौत का विकल्प चुनता।

      अपनी बंदिश से पहले उसकी एक और पिशाच....माइकल से भी दोस्ती थी। वह इतने लंबे समय तक साथ रहे थे कि उनमें से शायद ही कोई याद कर सकता था या करना चाहता था। उस दोनों को खूनी पत्थर उपहार में मिला था, क्योंकि उन्होंने अपनी आत्मा को ज़िंदा रखा था.....वे और माइकल का भाई डेमन।

      माइकल एक अच्छा आदमी था..... अभी भी फरिश्तों की तरफ था, जैसा कि वे कहते थे, हालांकि उसने एक उड़ती उड़ती सी खबर