चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎. Amy Blankenship. Читать онлайн. Newlib. NEWLIB.NET

Автор: Amy Blankenship
Издательство: Tektime S.r.l.s.
Серия:
Жанр произведения: Ужасы и Мистика
Год издания: 0
isbn: 9788835427186
Скачать книгу
पर पहले उसका ध्यान नहीं गया था। यह देख कर कि किसी सामान्य बटन की जगह इसमें एक की पैड है, उसने नज़ाकत से एक भौंह उठाई। उसने यह सोचते हुए मेज़ पर कलम से टैप किया कि जाने उसे कितनी देर इंतज़ार करना पड़ेगा। वह अब भी जानना चाहती थी कि क्या चाड ने सच में ट्रेवर को गिरफ्तार किया था, या उसे केवल क्लब से बाहर ले गया था।

      एक पल के लिए इस पर से अपना दिमाग़ हटाने के प्रयास में उसने डेस्क के चारों ओर नज़र डाली। अपने भाई की तरह वह भी पैदाइशी जासूस थी, हालांकि चाड ने यह तथ्य छुपाने की कोशिश की थी। सच्चाई यह थी कि चाड एक महान जासूस बना होता। वह सबको बताता था कि वह एक सामान्य पुलिस अधिकारी है, लेकिन यह सच के आस-पास भी नहीं था। वह स्वात दल का मुखिया था।

      अंततः उसने एक काग़ज़ की ओर देखा, जो उसने अंजाने में उठा लिया था। यह एक आपूर्ति की रसीद थी। उसकी दृष्टि बिलिंग विवरण से होती हुई नीचे लिखे हुए नाम पर पड़ी। उसने काग़ज़ के टुकड़े को वापस मेज़ पर पटक दिया। डेवन सांटोस..... वही कमीना। वह डरावने मालिकों में से एक था और उसके ऊपर ऐसा ज़ाहिर कर रहा था कि वह सिर्फ एक नर्तक है।

      उसी पल दरवाजा खुला और डेवन अंदर आया। "तुम कब से शुरुआत करना चाहती हो?"

      *****

      निक दौड़ता हुआ डांस फ्लोर को पार कर के सीढ़ियों से होता हुआ प्रवेश द्वार तक पहुंचा। उसने दरवाजे को धक्का दे कर खोलने में ज़रूरत से ज़्यादा ही ज़ोर लगाया और उस आदमी को देखा, जो सुरक्षा घेरे को पार करने की कोशिश कर रहा था। क्योंकि अधिकतर सुरक्षा कर्मी इच्छाधारी थे, तो वे पिशाचों को सूंघ सकते थे, भले ही उन में कोई बाहरी लक्षण न नज़र आ रहे हों।

      एक सामान्य पिशाच का फैशन सेंस प्राचीन भीड़ से संबन्धित प्रतीत होता था। हालांकि पिछले कुछ महीनों में लगभग 10 ने बिजनेस सूट में, या बस मामूली क्लब की पोशाक में अंदर घुसने का प्रयास किया था। यही कारण था कि अब वे रूप-रंग की बजाए महक पर अधिक भरोसा